संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648 में जन्मोत्सव को लेकर गुरु रविदास महासभा सेक्टर - 15 पंचकूला की ओर से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस नगर कीर्तन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व चीफ इंजीनियर हरपाल सिंह और पूर्व विधायक लहरी सिंह की अध्यक्षता में हुआ। नगर कीर्तन में भक्ताें ने उत्साह केससाथ भाग लिया। भव्य नगर कीर्तन सेक्टर - 15, 16, गुरु रविदास चौक सेक्टर - 17 मेन चौक, 18, सेक्टर - 7, 8, 9, 10 की मेन मार्केट से होते हुए महर्षि वाल्मीकि चौक सेक्टर - 11 गुरुद्वारा होते हुए समाप्त हुआ। नगर कीर्तन के दौरान पालकी में गुरु ग्रंथ साहब एवं गुरु रविदास महासभा का दरबार सजाया गया। इसके अलावा अमर शहीद संत रामानंद जी महाराज, संविधान निर्माता भारतरत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर, माता रमा बाई, भक्त मीरा बाई, साहेब कांशी राम, संत शिरोमणि कबीर जी महाराज, महर्षि बाल्मीकि जी की शानदार सांस्कृतिक एवं सामाजिक संदेश वाली झांकियां शामिल हुई। पूर्व चीफ इंजीनियर हरपाल सिंह ने जयंती को लेकर सभा को 51 हजार रुपये की राशि का योगदान दिया। कीर्तन में सैकड़ों वाहन गुरु रविदास महाराज, संत कबीर दास, महर्षि बाल्मीकि और मीरा बाई के बहुत ही शानदार भजनों का मंगलगन करते हुए चल रहे थे और महिलाओं ने भी कीर्तन में बढ़चढ़ कर भाग लिया। नगर कीर्तन का हर सेक्टर, मार्केट में नागरिकों ने बहुत ही भव्य और जोड़ स्वागत एवं अभिवादन किया गया। चारों और खुशी का उल्लास था और लोग एक दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार कर रहे थे। हर जगह जल पान, फलों, खीर आदि का प्रसाद वितरण किया गया। नगर कीर्तन के समय गुरुद्वारा बाबा अवधि सिंह जी सेक्टर -15, सेक्टर -18 मंदिर, हरियाणा गवर्नमेंट प्रेस द्वारा भी नगर कीर्तन के लिए जलपान का विशेष प्रबंध किया गया और गुरुद्वारे की गटका पार्टी ने भी नगर कीर्तन के आगे आगे बहुत ही बेहतरीन और शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व चीफ इंजीनियर की धर्मपत्नी सतवंत कौर, प्रधान कृष्ण कुमार, पूर्व प्रधान बलबीर सिंह रंगा, मोहन लाल, राजकपूर अहलावत, अंबेडकर सभा के प्रधान सुरेश मोरका, डीपी पुनिया, ईश्वर सिंह, बलवंत सिंह, सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु माताएं बहने शामिल हुई।