फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल को मिलेगी मेट्रो की सौगात, 2026 में शुरू होगा निर्माण कार्य

राहुल तिवारी Updated Sun, 18 Jan 2026 08:31 PM IST

पलवल जिले को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल को मेट्रो की सौगात देने की घोषणा करते हुए बताया कि इसका निर्माण कार्य साल 2026 में शुरू किया जाएगा। मेट्रो परियोजना से पलवल की कनेक्टिविटी दिल्ली-एनसीआर से और मजबूत होगी। जिससे आवागमन सुगम होने के साथ-साथ व्यापार, रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। मंत्री ने यह घोषणा शहर की अनाज मंडी में आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह की। केंद्रीय मंत्री ने इसके साथ ही गुरुग्राम-फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक प्रस्तावित रैपिड रेल परियोजना, सड़क नेटवर्क के विस्तार और अन्य विकास कार्यों का उल्लेख किया। मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से पलवल-फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें