पलवल में कर्मचारी, मजदूर, किसान और जन संगठन 15 जनवरी को संयुक्त रूप से जींद में महापंचायत करेंगे। केंद्र सरकार की ओर से चार श्रम संहिताओं, संशोधन विधेयक 2025 और रोड सेफ्टी बिल के नाम पर लाए जा रहे कथित काले कानून के विरोध में महापंचायत करेंगे। इस महापंचायत में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा अग्रिम पंक्ति में भागीदारी करेगा।