पलवल में हसनपुर चौक स्थित फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक निवासी कोसीकलां और कृष्णकांत निवासी अलवाई, छाता, मथुरा के रूप में हुई है। दोनों बंचारी गांव स्थित जेबीएम कंपनी में काम करते थे। हादसे के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पलट गया, जिससे हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।