सेवा पखवाड़ा के तहत स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के संविधान पर विचार गोष्ठी और निबंध लेखन प्रतियोगिता से हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को उनके भविष्य के मार्गदर्शन हेतु कैरियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया गया। संस्थान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही एमएसएमई फरीदाबाद के तत्वाधान में “एंटरप्रेन्योरशिप स्टार्टअप आइडिया प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभांशु और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को व्यवसाय एवं स्टार्टअप से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य जिले सिंह ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को न केवल जागरूक करते हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्रहित और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।