फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में 111 डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों को मिली हरी झंडी

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में 111 डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के जरिए शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर से कूड़ा एकत्रित कर प्रोसेसिंग स्थल तक पहुंचाया जाएगा। गौरव गौतम ने कहा कि इन वाहनों के संचालन से शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। उन्होंने लोगों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें