फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: निजी वाहनों के प्रवेश पर लगेगी रोक, दीवार की मरम्मत का कार्य शुरू

बस स्टैंड परिसर में टूटी दीवार की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। साथ ही बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर कर्मचारी की नियुक्ति भी की जाएगी ताकि निजी वाहन बस स्टैंड में प्रवेश नहीं कर सकें। गौरतलब है कि बस बूथ से आगे सीआई कक्ष के पास खाली जमीन पड़ी है। साथ ही आवागमन करने वाले अनेक यात्री खाली जमीन में अपने वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे बस के संचालन में भी परेशानी होती है और हादसों का खतरा भी बना रहता है। जिसके मद्देनजर सीआई कक्ष के पास बनी टूटी दीवार की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जिससे बस स्टैंड परिसर में निजी वाहनों पर रोक लग सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें