महेंद्रगढ़ क्षेत्र में दिन की शुरुआत अच्छी धूप के साथ होने से ठंड से कुछ राहत मिली। लेकिन शीत लहर जारी है। अधिकतम तापमान 21 तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों द्वारा आगामी दो दिनों तक अच्छी धूप खिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले दो दिनों से बदलवाई के कारण धूप नहीं खिलने से शीत लहर का प्रकोप रहा था।