फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बाद भी बिजली कनेक्शन का इंतजार, विभाग पर लापरवाही का आरोप

नारनौल। निजामपुर खंड के गांव पवेरा के महावीर को पांच साल बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। उनका बिजली मीटर 2021 में चोरी हो गया था। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महावीर ने 2021 में मीटर चोरी होने की सूचना नांगल चौधरी थाने में दी थी। उन्होंने तत्कालीन उपमंडल अधिकारी, बिजली विभाग नांगल चौधरी को लिखित आवेदन भी दिया। विभाग ने उन्हें नया मीटर खरीदने को कहा था। महावीर ने नया मीटर खरीदा, जिसका रसीद नंबर 003295 है। इसके बावजूद, पांच साल बीत जाने के बाद भी उन्हें न तो पुराना मीटर मिला और न ही नया मीटर लगाया गया। उनकी बिजली कनेक्शन की समस्या अभी भी बनी हुई है। महावीर ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने जल्द से जल्द मीटर लगाने को कहा है। साथ ही, बिजली आपूर्ति बहाल करने की भी मांग की है। महावीर का कहना है कि सभी प्रक्रियाएं पूरी करने और नया मीटर खरीदने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें