फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

संदिग्ध परिस्थितियों में गांव खुडाना निवासी अनिल की मौत के मामले में दस दिन बीत जाने के बावजूद भी गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ थाने का घेराव किया। सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों सुबह सदर थाना महेंद्रगढ़ पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है तथा सबूतों को भी नष्ट किया जा रहा है। गांव खुडाना से चार दिन पहले लापता हुए व्यक्ति का 15 फरवरी को शहर की सब्जी मंडी के पास एक खाली प्लाट में शव मिला था।पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर शव का महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था। मृतक की पहचान गांव खुडाना निवासी 46 वर्षीय अनिल के रूप में हुई थी। महेंद्रगढ़ शहर थाना पुलिस को दिए बयान में गांव खुडाना निवासी विजय सिंह के बयान पर पुलिस ने शहर निवासी योगेश उर्फ सुसा व लीला निवासी सुरजनवास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले मंगलवार को एसपी से मुलाकात की गई थी जिसके बाद उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। लेकिन दो सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। ग्रामीणों ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें