फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नांगल चौधरी के गांव थनवास में घर में घुसकर मारपीट करने और सामान लूटने के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सचिन और मोनू निवासी थनवास को गिरफ्तार कर लिया है। 31 जनवरी को पीड़ित थनवास निवासी हरिराम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बीती रात आरोपी जबरन उसकी बैठक का दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हुए। आरोपियों ने लोहे की रॉड से उस पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और टांके लगे। आरोपी मौके से एक एलईडी टीवी, कपड़े और नकदी लेकर फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 जनवरी को ही दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड और लूटी गई एलईडी टीवी बरामद की और नकदी भी बरामद की गई। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों से 3 अन्य (दो लूट, एक चोरी) वारदातों का भी खुलासा हुआ है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान इन वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों से पूछताछ में पता लगाया कि इस घटना को अंजाम देने से पहले उन्होंने एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उक्त चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें