फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में किन्नर समाज ने पेश की मानवता की मिसाल, कानूनी प्रक्रिया से नवजात को लिया गोद

किन्नर समाज ने नारनौल में सेवा और वात्सल्य की एक अनूठी मिसाल पेश की है। नारनौल की गद्दीनशीन महक किन्नर ने हाल ही में पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए एक नवजात शिशु को गोद लिया है। नन्हे मेहमान के आगमन पर किन्नर समाज में खुशी का माहौल रहा और भव्य स्वागत किया गया। महक किन्नर ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने अपनी सहमति और कानूनी औपचारिकताओं के बाद ही बच्चे को उन्हें सौंपा है। महक किन्नर का कहना है कि हम इस बच्चे को केवल पालेंगे ही नहीं, बल्कि इसे बेहतरीन शिक्षा और संस्कार भी देंगे। हमारा लक्ष्य इस बच्चे का भविष्य उज्ज्वल बनाना है। समाज भले ही हम पर आरोप लगाए, लेकिन हम गरीब कन्याओं के विवाह और कन्यादान जैसे पुण्य कार्य जारी रखेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें