रेलवे फ्लाईओवर निजामपुर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण 2 जुलाई को मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहा। जिससे वाहनों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद निर्माण सामग्री को पूरी तरह सूखने में करीब पांच से छह घंटे का समय लगेगा। इसी कारण निर्धारित अवधि तक किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही फ्लाईओवर से नहीं हो करने दी गई। पुलिस ने एक जुलाई को ही एडवाइजरी जारी कर आमजन से अपील की थी कि वे इस दौरान रेलवे फ्लाईओवर की ओर जाने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। पुलिस का कहना है कि इससे अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सकेगा। साथ ही नागरिकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की भी अपील की गई है।