फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: नपा प्रधान का छलका दर्द, धरने पर बैठने व एमई कार्यालय पर ताला जड़ने की दी चेतावनी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 05 May 2026 08:00 PM IST

नगरपालिका महेंद्रगढ़ में चल रहे विकास कार्यों में अनियमितताओं और प्रशासनिक ढुलमुल रवैये को लेकर मंगलवार को नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी का दर्द छलका। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर उनकी शिकायतों का समाधान और पत्रों का जवाब नहीं मिला, तो नपा कार्यालय में धरने पर बैठेंगे और एमई कार्यालय पर ताला जड़ देंगे। नपा प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि पिछले दो महीनों से शहर के विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इस संबंध में उन्होंने नपा सचिव से लेकर जिला नगर आयुक्त, उपायुक्त और एसडीएम तक को कई बार लिखित शिकायतें दीं। लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी ने तथ्यात्मक जवाब देना उचित नहीं समझा। 10 दिन पहले विधायक कंवर सिंह यादव की उपस्थिति में एसडीएम ने एक सप्ताह में शिकायतों के समाधान का दावा किया था, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रधान ने वार्डवार समस्याओं को गिनवाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि वार्ड 1 व 9 में सड़क उखाड़ने के एक माह बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ। वार्ड आठ में कम्युनिटी सेंटर का काम शुरू होकर अधर में लटका है। भाई राम सिंह की कोठी से नारनौल रोड पिछले आठ महीनों से अधूरा पड़ा है, जिससे राहगीर परेशान हैं। ब्रह्मचारी रोड के टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। साथ ही प्रधान ने एमई पर पार्षदों को भड़काकर नपा हाउस को दो फाड़ करने के भी आरोप लगाए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें