फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: रक्षाबंधन पर हिसार-हडपसर, उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई

शाहिल शर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 06:23 PM IST

उत्तर पश्चिम रेलवे ने रक्षाबंधन पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09601 उदयपुर सिटी-जयपुर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 9 अगस्त को उदयपुर से 20.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.50 बजे जयपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09725 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दस अगस्त को जयपुर से 08.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.55 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09726 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 11 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस से 09.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.45 बजे जयपुर पहुंचेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें