फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर अभियान: नारनौल में राजनीतिक दलों की बैठक, 31 अगस्त तक दावे

नारनौल। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी मान्यता प्राप्त दलों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सौंपी गईं। नागरिक 31 अगस्त तक मतदाता सूची पर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। उपायुक्त ने अभियान को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि जिले में 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। यह मतदाता सूची आम जनता के लिए पूरी तरह सुलभ रखी गई है। कोई भी नागरिक संबंधित निर्वाचन पंजीयन अधिकारी, एसडीएम , बूथ लेवल अधिकारियों या बीडीपीओ कार्यालय में सूची देख सकता है। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। व्यक्तिगत प्रति प्राप्त करने के लिए 2 रुपये प्रति पेज का शुल्क लगेगा। नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 जमा किया जा सकता है। 31 अगस्त तक प्राप्त होने वाले सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इस अवसर पर एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह तथा एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह और तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह भी बैठक में उपस्थित थे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें