फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में कमर्शियल सिलेंडर की मारामारी, आमजन पर पड़ रही भारी

Naveen Updated Tue, 17 Mar 2026 03:10 PM IST

कॉमर्शियल सिलिंडरों की मारामारी अब आमजन पर भारी पड़ने लगी है। खाड़ी देशों में चल रहे आपसी युद्ध का खामियाजा यहां आमजन को भुगतना पड़ रहा है। इसी का परिणाम है कि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर पर पकने या बनने वाले सभी खाद्य उत्पादों के दाम बढ़ रहे हैं और आम आदमी की जेब ढीली होती जा रही है। सोमवार को जहां शहर में चाय कॉफी, समोसे कचौरी आदि के दाम बढ़ाए गए थे, वहीं मंगलवार को छोले भटूरे, नान सब्जी व भोजन की थाली पर भी दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों ने 10 रुपये का इजाफा कर दिया है। ऐसे में छोले भटूरे खाने के शौकीनों को अब 40 की बजाय 50 रुपये चुकाने होंगे। नगर परिषद के बगल में स्थित शहर के मशहूर छोले भटूरे व नान सब्जी की दुकान चलाने वाले राजबीर ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर के महंगे होने व सप्लाई में आ रही परेशानी के कारण 10 रुपये बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सब्जी व अन्य सामान चूल्हे पर बनाना पड़ रहा है और लकड़ी के गुटकों को खरीदने पर अतिरिक्त वित्तीय भार भी बढ़ गया है। ऐसे में मजबूरन रेट बढ़ाना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें