फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: समाधान शिविर में 52 नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2026 06:17 PM IST

जिला में सोमवार को 52 नागरिकों ने समाधान शिविर में अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। इस मौके पर नारनौल एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने शिकायतें सुनीं। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने पुलिस महकमे से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। एसडीएम ने बताया कि सरकार के निर्देश पर हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय व उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। कोई भी नागरिक इन समाधान शिविरों में अपनी समस्याएं रख सकता है। इस मौके पर नगराधीश डॉ मंगलसेन तथा डीएमसी रणवीर सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें