फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट परीक्षा में परीक्षार्थियों को राहत, नारनौल डिपो ने चलाई विशेष बस सेवा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 03 May 2026 05:03 PM IST

देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा रविवार को जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले के सभी 9 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और परीक्षार्थियों की सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इनमें नारनौल शहर के 6 और महेंद्रगढ़ उपमंडल के 3 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। नारनौल डिपो ने विशेष बस सेवा का संचालन किया। इस पहल से दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचने में काफी राहत मिली। बस सेवा का संचालन सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक किया गया। परीक्षार्थियों की संख्या और आवश्यकता को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई गई और करीब 15 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई गईं। दूर-दराज गांवों से आए परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्हें परीक्षा केंद्रों की सही जानकारी नहीं थी। साथ ही कई केंद्रों पर ऑटो की सुविधा भी सीमित थी, जिससे समय पर पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो सकता था। ऐसे में बस स्टैंड से सीधे परीक्षा केंद्रों तक बस सेवा उपलब्ध होने से उन्हें काफी सहूलियत मिली। डिपो के महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि नारनौल और महेंद्रगढ़ में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के लिए चार अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए थे। इनमें तीन रूट नारनौल के लिए और एक रूट महेंद्रगढ़ स्थित परीक्षा केंद्र के लिए रखा गया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरत के अनुसार इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें