महेंद्रगढ़ जिले में मौसम बदलाव के साथ वीरवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस समय बारिश का होना फसलों के लिए काफी लाभदायक है। जिले में खड़ी 3.50 लाख एकड़ में विभिन्न फसलों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। पिछले एक पखवाड़े से पढ़ रही ठंड के कारण फसलों की बढ़वार वह फुटाव प्रभावित हुआ था। इस बारिश से 2.72 लाख एकड़ में सरसों वह 72 हजार एकड़ में गेहूं की फसल में उत्पादन बढ़ाने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद कोहरे व ठंड का प्रभाव फिर से असर दिखाएगा।