फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: जिला स्तरीय पंप ऑपरेटर अभिनंदन समारोह का आयोजन, नलकूप चालकों को किया गया सम्मानित

शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Mar 2026 05:18 PM IST

जिला परिषद के सभागार में जिला स्तरीय पंप ऑपरेटर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 80 नलकूप चालकों को नल जल मित्र के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह जल शक्ति मंत्रालय के तहत आयोजित जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन ने किया। इस अवसर पर जिले के प्रत्येक खंड से 10-10 पंप ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि यह पखवाड़ा हर वर्ष 8 से 22 मार्च तक मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी केवल एक बुनियादी सुविधा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, आजीविका और सामुदायिक जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है। पहले जहां पेयजल के लिए महिलाओं और बच्चों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं आज जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ एवं सुरक्षित पानी घर-घर पहुंच रहा है। कार्यक्रम के दौरान कनिष्ठ अभियंता नरेश चंदेला ने पंप ऑपरेटरों को नलकूप, मोटर एवं स्टार्टर के संचालन और रखरखाव से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार ने नलकूप चालकों को जल संरक्षण, जल प्रबंधन व लॉग बुक के माध्यम से कार्यों के रिकॉर्ड संधारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों को नियमित निगरानी एवं जल गुणवत्ता की जांच करनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें