उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार के सभी शिकायत निवारण प्लेटफार्म पर आने वाली शिकायतों के लिए सभी विभाग अपने-अपने कार्यालय में हर सप्ताह एक कैंप लगाएं। इस प्रणाली से नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान होगा। इन सभी कैंप की एक रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में प्रस्तुत की जाए। डीसी लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में समाधान शिविर के दौरान अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। आज लगे समाधान शिविर में कुल 55 शिकायत प्राप्त हुई। उपायुक्त ने कहा कि सभी प्लेटफार्म पर आने वाली प्रत्येक शिकायत की मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सीधे निगरानी की जा रही है। ऐसे में अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निश्चित अवधि में निपटाया जाए।