महेंद्रगढ़ जिले में 500 एनएचएम कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला हैं। जिसकी वजह से सोमवार को 10 बजे से 12 बजे तक गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। साथ ही एनएचएम कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार भी किया। वहीं प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में नेशनल हैल्थ मिशन के तहत काम कर रहे करीब 15 हजार कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। अब चार माह से वेतन नही मिलने के कारण कर्मचारी आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला अध्यक्ष डाॅ. पुष्पेंद्र ने बताया कि सरकार और प्रशासन की अनदेखी से परेशान कर्मचारियों ने सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य का बहिष्कार करते हुए अपने-अपने कार्यस्थलों पर गेट मीटिंग की और विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द एनएचएम कर्मचारियों के बकाया वेतन जारी करने की मांग उठाई।