फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल समाधान शिविर बना प्रशासन-जनता के बीच सेतु, लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश

नारनौल। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लंबित शिकायतों के प्राथमिकता से निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर ये शिविर प्रशासन और आमजन के बीच मजबूत सेतु का काम कर रहे हैं, जिससे नागरिकों को त्वरित समाधान मिल रहा है। महेंद्रगढ़ जिले में जन-शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निपटारा किया जा रहा है, जिसकी साप्ताहिक समीक्षा भी होती है। परिवार पहचान पत्र अथॉरिटी के राज्य समन्वयक सतीश खोला ने बताया कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही परिवार पहचान पत्र में ई-वेरिफिकेशन ग्राम सभाओं के माध्यम से शुरू होगा। इससे ग्रामीण स्वयं सही जानकारी दर्ज करा सकेंगे, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें