फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

सुनील कुमार Updated Wed, 15 Jul 2026 05:07 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। नगराधीश डॉ. मंगलसेन ने बुधवार को स्थानीय ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नगराधीश ने वेयरहाउस परिसर में बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को बारीकी से जांचा व कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। वहां पर मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत अब बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र करने की अवधि 24 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसमें सभी राजनीतिक दलों के बीएलए-2 भी अपना पूरा सहयोग दें। उन्होंने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी देरी के अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं अथवा ऑनलाइन माध्यम से स्वयं भरकर प्रक्रिया पूरी करें। इस अवसर पर तहसीलदार सुरेंद्र सिंह व विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें