फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के एडीसी तरुण कुमार पावरिया ने सुनीं 128 नागरिकों की समस्याएं

सुनील कुमार Updated Mon, 20 Jul 2026 04:19 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने 128 नागरिकों की शिकायतों को सुना और उनके जल्द से जल्द निपटारे के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों से बात की और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी कार्रवाई करने के आदेश दिए। एडीसी ने बताया कि प्रत्येक उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे इन शिविरों में हर प्रकार की नागरिक समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को तुरंत समाधान पोर्टल पर अपलोड किया जाता है, ताकि विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की अंतिम चरण तक निगरानी की जा सके। यह सरकार का एक बेहद सराहनीय और संवेदनशील कार्यक्रम है, जिससे आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। इस मौके पर एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, डीएसपी भारत भूषण तथा सीटीएम डॉ. मंगल सेन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें