नारनौल क्षेत्र में शीतलहर तथा रात में आसमान साफ होने की वजह से वीरवार सुबह अनेक स्थानों पर पाला जम गया। शहर के आसपास के कई खेतों में तो फसलों पर पाले की सफेद चादर-सी नजर आई। खासकर बिना सिचाई किए खेतों में फसलों पर अच्छा खासा पाला नजर आया। इससे फसलों में नुकसान की आशंका भी बन गई है।