सतनाली के बाबा भैंया के छठे मेले पर विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बाबा भैंया कमेटी व सरकारी सेवक संघ की ओर से खेलों व मेले की व्यवस्थाओं में सराहनीय भूमिका निभाई गई। बतौर मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव विधायक, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार जिला प्रमुख व योगी वचनाई नाथ महाराज जिला पार्षद तथा योगेश शास्त्री ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रधान रवि कुमार ने बताया कि नेशनल ओपन कबड्डी पुरुष वर्ग में विजेंद्र कुमार नांगल माला की टीम विजेता रही जिसे 51 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं कालुवाला बाबा भैंया क्लब की टीम उप विजेता रही जिसे 31 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं महिलाओं की नेशनल ओपन कबड्डी प्रथम स्थान पर बाबा भैंया क्लब नांगल माला की विजेता टीम को 21हजार कर पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार महिला मटका दौड़ में प्रमिला विजेता बनी। रस्सा कृषि की दस टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। सागरपुर की टीम विजेता व संदीप मढ़ीयाली की टीम उप विजेता रही। -------------- ओपन दौड़ महिला वर्ग 400 मीटर व 1600 मीटर में अंजू पुत्री विनोद प्रथम स्थान पर रही। 400 मीटर पुरुष दौड़ में प्रदीप खरकड़ाबास व 1600 मीटर में मोहन विजेता बने। 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों की दौड़ में गिरधारीलाल कोटपूतली विजेता बने। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने बाबा भैंया मैदान प्रांगण में एक पानी का बोरवेल और स्कूल के चार कमरों की मरम्मत की घोषणा की। वहीं विधायक कंवर सिंह यादव ने मैदान की चाहर दिवारी बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान रवि कुमार, खजांची रविंद्र कुमार, सचिव डॉ. विजेंद्र, उप प्रधान मनोज कौशिक, पूर्व सरपंच अजय शर्मा, श्रीभगवान नंबरदार, सुरेश नंबरदार, महेश नंबरदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालक ओम शिव कौशिक ने किया। इस दौरान योगेश शास्त्री ने कमेटी को 11 हजार, दीपिका सरपंच माजरा ने 5100, सुरेंद्र कौशिक पूर्व जिला प्रमुख ने 11 हजार व सोनीपत सरपंच संगठन के प्रधान राजेंद्र सिंह ने 21 हजार रुपये का कमेटी को आर्थिक सहयोग दिया गया।