फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल चौधरी: भोले की भक्ति में जुटेंगे श्रद्धालु, नांगल चौधरी में 45वें जागरण की धूम

नांगल चौधरी। बिजली बोर्ड शिव मंदिर परिसर में 45वां जागरण एवं विशाल देसी घी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयजकों के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ आज सोमवार रात्रि नौ बजे जागरण के साथ होगा। अगले दिन मंगलवार को प्रातः 8:15 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा। हवन के बाद प्रातः 11:15 बजे से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण शुरू होगा। कार्यक्रम में दाल-बाटी-चूरमा सहित प्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन में भाग लेने तथा प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम का आयोजन समस्त बिजली बोर्ड कर्मचारी नांगल चौधरी की ओर से किया जा रहा है। आयोजन स्थल शिव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें