फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनाैल में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 03:10 PM IST

श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात गांव कांवी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। सर्वप्रथम पंडित जितेंद्र शर्मा ने यजमान रामनिवास शर्मा व शांति देवी को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई गई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, दिनेश बारी, सुरेन्द्र सैनी व महेश सोनी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ, जिसमें गायक महेश सोनी ने नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो व महेश शर्मा ने मेरे राम का लगा है दरबार पवनसुत आ जाना आदि भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। वहीं आचार्य क्रांति निर्मल व अजय शर्मा ने धमाल सुनकार सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद यजमान परिवार को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिनेश शर्मा, सुरेश शर्मा, हरिकिशन शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, बनवारी लाल एडवोकेट, कृष्ण शर्मा एडवोकेट, जितेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, रीना, अनिल शर्मा, मधु शर्मा, डॉ संजय शर्मा, गजेंद्र शर्मा, राजकुमारी तथा ललित सैनी सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें