फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में बस स्टैंड पर बंदरों का आतंक, यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

नारनौल बस स्टैंड परिसर में इस समय बंदरों का आतंक बना हुआ है। खाने की तलाश में बंदर बस स्टैंड पर विचरण करते हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के इर्द-गिर्द फल व सब्जियों की अनेक दुकानें हैं, जिस कारण बंदर खाने की तलाश में इन दुकानों के आस-पास घूमते रहते हैं और बस स्टैंड में भी प्रवेश कर जाते हैं। कई बार तो बंदर झुंड में आते हैं और खाने-पीने का सामान हाथ से छीनकर भाग जाते हैं। बस स्टैंड प्रशासन बंदरों को पकड़ने के लिए नगर परिषद को कई बार अवगत करवा चुका है। लेकिन अब तक बंदरों को पकड़ने के लिए कोई योजना अमल में नहीं लाई गई। जिस कारण बस स्टैंड सहित क्षेत्र में अनेक स्थानों पर बंदरों का आतंक बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें