महेंद्रगढ़ में निर्माणाधीन स्टेट हाईवे 148बी पर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों एवं शहरवासियों ने राव तुलाराम चौक से लघु सचिवालय तक तिरंगा यात्रा निकाली। कैंप कार्यालय में पहुंचे अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा को मांग पत्र सौंपा गया।