महेंद्रगढ़ जिले के गांव जांट-पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में चल रही 40वीं पशुधन प्रदर्शनी के अंतिम दिन हरियाणा की मुर्राह भैंस व झोटे लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। अंतिम दिन प्रदेशभर से करीब 30 हजार पशुपालकों ने भाग लेकर हरियाणा के स्मृद्धि के प्रतीक के रूप में मुर्राहा नस्ल की भैंस एवं झोटे देख। प्रदर्शनी के अंतिम दिन भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल सहित अन्य भाजपा के स्थानीय नेताओं ने मेले का निरीक्षण किया।