फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ क्षेत्र की गोशालाओं में मनाया गोपाष्टमीं पर्व, महिलाओं ने किया गोपूजन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र की गोशालाओं में गोपाष्टमी पर्व पर महिलाओं द्वारा गोपूजन कर परिवार की खुशहाली की कामना की गई। गोशाला प्रबंधन कमेटियों की ओर से गोशाला प्रांगण में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। महेंद्रगढ़ की श्री गोपाल गोशाला, श्रीगोशाला, गोशाला बुचियावाली व सतनाली क्षेत्र की माधोगढ़, नांवां व जड़वा की गोशालाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गोशालाओं की गायों को सजा कर पूजन के लिए तैयार किया गया। महिलाओं ने गोमाता के मंगल गीत गाकर पूजन संपन्न किया। शहर में गोपालों द्वारा गोमाता की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान शहर में अनेक स्थानों पर महिलाओं द्वारा गोपूजन किया गया। बता दें कि महेंद्रगढ़ जिले में 22 पंजीकृत गोशालाएं हैं। सात गोशालाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जिलेभर की गोशालाओं में दो दिवसीय गोपाष्टमीं पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। गोशाला प्रबंधन कमेटियों की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई थी। इन धार्मिक आयोजनों में गोपूजन से लेकर भजनों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें