फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल में एक साथ तीन शोरूम के टूटे ताले, लाखों रुपये की नकदी चोरी

नवीन दलाल Updated Fri, 07 Mar 2025 12:07 PM IST

नारनौल में इन दिनों चोरों को आतंक बना हुआ है। शुक्रवार अल सुबह शहर के हीरो होंडा चौक के पास स्थित तीन शोरूम पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इससे पहले भी चोर मंदिर सहित अन्य दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर चुके हैं। इसमें नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी के होंडा शोरूम पर भी चोरी हुई है। जहां से चोरों ने करीब दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद शोरूम में लगे सीसीटीवी डीवीआर को भी तोड़ दिया और बाहर निकाल फेंक दिया। इसके अलावा गर्ग क्रोकरी व वजीर पेंटर के शोरूम से भी चोरों ने नकदी व सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह जैसे तीनों शोरूम पर कर्मचारी व मालिक पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा था। जिसके बाद डायल 112 को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बता दें कि इससे पहले भी शहर में एक साथ कई दुकानों में ताले टूट चुके हैं। लेकिन अब तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इसके अलावा करीब दस दिन पहले एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 20 हजार रुपये की लूट की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें