फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: दताल गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीण में भय का माहौल

शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 09:30 AM IST

नांगल चौधरी में तीन दिन पूर्व दिखाई दिया तेंदुआ अब ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है। सोमवार को भी ग्रामीणों ने दताल में तेंदुआ देखा है। राजाराम नामक व्यक्ति का कहना है कि तेंदुआ उसके घर के अंदर घुस आया था। इससे पहले भी तेंदुआ खेतों के बीच से गुजरता दिखाई दिया था, जिसकी वीडियो वायरल हुई थी। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पंचायत समिति चेयरमैन कर्मपाल यादव, गांव के सरपंच जिलेसिंह सहित रोहताश, अनिल, सचिन, विकास और सुरेन्द्र सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेंदुए को पकड़ने या गांव से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें