फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: जन परिवेदना समिति बैठक में कुतबापुर सरपंच सस्पेंड, कनीना नगर पालिका सचिव को चेतावनी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 31 Mar 2026 05:03 PM IST

जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक में कुतबापुर के सरपंच के खिलाफ शिकायत मिलने पर मंत्री अरविंद शर्मा ने सस्पेंड करने का निर्देश दे दिया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि कुतबापुर गांव के सरपंच के खिलाफ मामले में विजिलेंस जांच पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट चंडीगढ़ स्थित चीफ विजिलेंस अधिकारी को भेज दी गई है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कुल 17 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। इस दौरान कनीना नगर पालिका के सचिव को भी कड़ी चेतावनी दी गई। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि भविष्य में यदि उनके खिलाफ कोई शिकायत मिली तो सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें