फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में युवाओं की टीबी के प्रति जागरूक कर दिलाई शपथ

नवीन दलाल Updated Wed, 18 Feb 2026 02:46 PM IST

जिला रेड क्रॉस कार्यालय में युवाओं को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रेड क्रॉस सचिव के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें जिला कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा ने युवाओं को टीबी उन्मूलन की शपथ दिलाई। इस दौरान टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि समय पर जांच और नियमित दवा से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। युवाओं से अपील की गई कि वे समाज में जागरूकता फैलाकर टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें