फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल में नांगल चौधरी में मोबाइल दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, पांच लाख रुपये की मांगी फिरौती

नांगल चौधरी में मोबाइल की दुकान पर पांच लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवक ने काउंटर के शीशे को डंडे से तोड़ना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह मौके से भाग गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी में एक युवक मोबाइल की दुकान पर आया और पांच लाख की फिरौती मांगने लगा। इस दौरान युवक ने एक पर्ची दी जिसमें लिखा था कि पांच लाख दो नही तो जान से मार दूंगा। यह कह कर युक दुकान में काउंटर के शीशे तोड़ने लग गया, जिसके बाद वह मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में फुटेज देखकर जांच करने में जुट गई है। दुकानदार ने बताया कि कुछ दिन पहले भी फिरौती की मांग गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें