फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में रेलवन एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर मिलेगी तीन प्रतिशत छूट

रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 03 प्रतिशत बोनस कैशबैक के रूप में दिया जाता है। अब 14 जनवरी 2026 से रेलवन एप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 03 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार रेल मंत्रालय द्वारा डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, रेलवन एप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से रेलवे के अनारक्षित टिकट बुक करने पर 03 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रावधान आर-वॉलेट को छोड़कर रेलवन एप पर अनारक्षित टिकट बुक करने और डिजिटल भुगतान करने पर लागू होगा। रेलवन एप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की स्थिति में, 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक के रूप में प्रदान करने की वर्तमान प्रणाली जारी रहेगी। 3 प्रतिशत छूट का प्रस्ताव 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 की अवधि के दौरान लागू रहेगा। इसके बाद सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआरआईएस) द्वारा इस की समीक्षा कर निर्णय लिया जायेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें