फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: अटेली में फर्स्ट रेफरल यूनिट से मरीजों को अब बेहतर और त्वरित मिल रहा इलाज: मंत्री आरती सिंह राव

शाहिल शर्मा Updated Thu, 02 Apr 2026 03:44 PM IST

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अटेली में फर्स्ट रेफरल यूनिट की शुरुआत से मरीजों को अब बेहतर और त्वरित इलाज मिल रहा है। अटेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अल्ट्रासाउंड मशीन, टीबी जांच के लिए मशीन जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी उन्नत सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, वहीं कैंसर मरीजों के लिए विशेष यूनिट्स जैसे ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जा रही हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने वीरवार को अटेली क्षेत्र का दौरा कर जनसंवाद के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुनने पहुंची थी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका वाइस चेयरमैन राम किशन जांगिड़ एवं चेयरमैन संजय गोयल के आवास पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भी भाग लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में कुल 54 नए स्वास्थ्य उप-केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 10 से अधिक अटेली क्षेत्र में हैं। नारनौल नागरिक अस्पताल का रुका हुआ निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है और इसे 300 बेड के आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं सतनाली में सीएचसी का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें