फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में आरोही स्कूल मंढाणा फिर बना प्रदेश का नंबर-1, शिक्षकों को मिलेगा सम्मान

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा जारी पत्र दिनांक 27 मार्च 2026 के अनुसार आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाणा, जिला महेंद्रगढ़ ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखते हुए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा (मार्च 2025) में परिमाणात्मक व गुणात्मक आधार पर पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही कक्षा 10वीं (सेकेंडरी) परीक्षा में भी विद्यालय ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। अध्यापकों को करेगा बोर्ड सम्मानित विद्यालय की इस उपलब्धि पर शिक्षा बोर्ड ने प्राचार्य श्री लीलू राम यादव सहित कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी प्राध्यापकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बोर्ड द्वारा संबंधित शिक्षकों के नाम मांगे गए हैं। छात्राओं ने भी किया जिले का नाम रोशन विद्यालय की छात्रा भूमिका (विज्ञान संकाय) और करिश्मा (वाणिज्य संकाय) ने कक्षा 12वीं में जिला महेंद्रगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्रा दिव्या ने कक्षा 10वीं में जिले में टॉप किया। 12 जुलाई 2025 को पंचकूला में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूमिका को सम्मानित किया, जबकि 19 फरवरी 2026 को जींद में आयोजित कार्यक्रम में दिव्या को ₹21 हजार नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। गांव के लिए गौरव की बात: सरपंच ग्राम पंचायत मंढाणा के सरपंच श्री लीलाराम यादव ने विद्यालय की इस उपलब्धि को गांव के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय पहले भी पांच बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है और यहां के विद्यार्थी नीट व आईआईटी जैसी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर रहे हैं। मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम प्राचार्य श्री लीलू राम यादव ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यालय में इस उपलब्धि पर कार्यक्रम आयोजित कर स्टाफ व विद्यार्थियों ने खुशी जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें