फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: आग लगने से जला ग्रामीणों का ईंधन, हो सकता था करोड़ों का नुकसान

ढाणी बाठोठा गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लगने की घटना सामने आई। जिससे गांव के कई लोगों का ईंधन जलकर राख हो गया और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण तुरंत आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने तुरंत डायल 112 पर फोन किया। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी समय पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने भी बाल्टियों और अन्य साधनों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग काफी तेजी से फैल चुकी थी। एक घंटे देरी से पहुंची दमकल ग्रामीणों के अनुसार आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी, लेकिन दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे देरी से मौके पर पहुंची। इस कारण आग को तुरंत काबू में नहीं किया जा सका और काफी मात्रा में ईंधन जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद ही आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। गांव के निवासी मंजीत गुणवाल ने बताया कि उन्होंने आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया था लेकिन गाड़ी लगभग एक घंटे बाद पहुंची। उन्होंने कहा कि इतनी देर से पहुंचना प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है क्योंकि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो नुकसान काफी कम हो सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें