नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी के प्रतिष्ठान पुराने सिनेमा हॉल मोहिनी में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस समय सिनेमा हॉल का नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। करीब पौने 11 बजे ऊपरी मंजिल से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही करीब 11 बजे दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गली होने के कारण उन्हें अंदर जाने में परेशानी हुई। एक गाड़ी नगर परिषद और दूसरी रेवाड़ी रोड की तरफ खड़ी कर दूर से पाइप बिछाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। यह सिनेमा करीब दो साल से बंद है।