फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: किसान संगठनों ने जलाया ट्रंप का पुतला

अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों के खिलाफ किसान संगठनों ने महावीर चौक पर विरोध प्रदर्शन कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाया। किसान नेता बलबीर सिंह कहा कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा हैं। यह साम्राज्यवादी ताकतों की वही पुरानी नीति है जिसके तहत वे दुनिया के विभिन्न देशों में युद्ध व अस्थिरता फैलाकर अपने आर्थिक और राजनीतिक हित साधते हैं। उन्होंने बताया कि इतिहास गवाह है कि अमेरिकी साम्राज्यवाद ने इराक, अफगानिस्तान, लीबिया और सीरिया सहित कई देशों में हस्तक्षेप और हमले कर लाखों निर्दोष लोगों की जान ली है। आज वही नीति ईरान के खिलाफ अपनाई जा रही है, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में बड़े युद्ध का खतरा बढ़ गया है। सीताराम, सत्यवीर, भरपूर, यादराम, महावीर और होशियार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें