फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: बिजली अदालत में बिजली बिल की शिकायतें लेकर पहुंचे लोग

शाहिल शर्मा Updated Tue, 05 Aug 2025 04:04 PM IST

सिंघाना रोड स्थित बिजली निगम सर्कल कार्यालय में मंगलवार को 15वीं बिजली अदालत का आयोजन किया गया। बिजली अदालत में कुल 6 उपभोक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता जोगेंद्र हुड्डा के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई। बिजली अदालत में महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र से दो, नारनौल शहरी क्षेत्र से दो, नांगल चौधरी से एक और सिहमा से एक उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज करवाई। महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी क्षेत्र के 5 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में कटौती की मांग करते हुए कहा कि उपयोग और आर्थिक स्थिति के अनुसार बिजली बिल जमा करते हैं, लेकिन फिर भी बिजली बिल बहुत अधिक बकाया है जिसे चुकाने में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसके बाद अधीक्षण अभियंता ने बकाया बिजली बिल की जांच करने और उसकी किस्त बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें