नारनौल में जिला गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान व सचिव पद को लेकर कालेजियम सदस्य सुबह से मतदान करने पहुंच रहे हैं। चुनाव को लेकर सभा भवन के बाहर प्रत्याशी सहित उनके समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। शांति पूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस भी मौजूद है। सभा भवन के अंदर केवल मतदान करने वालों को ही प्रवेश करने के लिए अनुमति दी गई है। सभा के 87 कालेजियम सदस्य प्रधान व सचिव चुनेंगे। शाम पांच बजे विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।