चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य करने की वजह से 26/27 नवंबर को ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य से रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 12323 हावडा-बाडमेर रेलसेवा जो 25 नवंबर को हावडा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस एवं फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14702, बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा 25 नवंबर को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग वाया सीकर-लोहारू-सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झुंझुनूं एवं लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।