37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शनिवार को शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र, साइट टीमों व सड़क उपयोगकर्ताओं से संवाद, समर्पित सेफ्टी स्टाफ का सम्मान, क्यू 3 हीरो रिपोर्टर का सम्मान, सड़क सुरक्षा शपथ, जागरूकता सामग्री वितरण करना रहेगा। यह पहल सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात की ओर हमारा साझा संकल्प दर्शाती है। परियोजना प्रमुख एजीएम वैभव शर्मा और परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार डुप्पाड़ा के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह का उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ओमेंद्र सिंह प्रबंधक तकनीकी एनएचएआई, मोहित कुमार साइट इंजीनियर रहे। इस अवसर पर स्वतंत्र अभियंता टीम लीडर रणबीर सिंह, बसंत कुमार रेजिडेंट इंजीनियर, मनोज झा ब्रिज इंजीनियर, राकेश यादव एएचई रहे। कार्यक्रम में विशेष सहभागिता ट्रैफिक पुलिस और रेड क्रॉस सोसायटी नारनौल से राजेश यादव भी मौजूद रहे।