राजकीय महाविद्यालय नारनौल में प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर की अध्यक्षता में स्वच्छता पखवाड़ा और सेवा पर्व मनाया जा रहा है। जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार और उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पूर्ण प्रभा के दिशा-निर्देश में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व को दर्शाते हुए एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। महाविद्यालय के कल्पना चावला हॉल में किया गया। प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता एक प्राकृतिक गुण है जो इंसान को अन्य प्राणियों से अलग बनाता है। प्रेस प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि महाविद्यालय में राजकीय महाविद्यालय नारनौल में स्वच्छता पखवाड़ा और सेवा पर्व चल रहा है।